
शिवपुरी। गंगा-साहिल इंटरटेनमेट शिवपुरी के बेस्टन इंडिया प्रोड्यूसर एसोसिएशन मुंबई द्वारा बेबजह एलबम का वीडियो ट्यूब एवं ई.टी.सी. म्युजिक चैनल पर होली के अवसर पर रिलीज हो गई। प्रेस विज्ञप्ति मे लेखक निर्देशक भूपेन्द्र विकल ने बताया कि यूट्यूब पर बेवजह गंगा साहिल इंटरटेनमेंट एवं ई.टी.सी. म्युजिक चैनल द्वारा रिलीज प्रसारण किया गया है इस एलबम बेवजह के निर्देशक गंगा कुशवाह, कोरियाग्राफर एवं आर्ट डायरेक्टर साहिल खान, कास्टिंग डायरेक्टर विनोद यादव, कैमरामेन आफताब कुर्रेशी, गीत लेखक एवं गायक के.पी.(कामता प्रसाद), संगीतकार जुगेश शाक्य, कलाकार समीक्षा ठाकुर, मोन्टी चंदेल, कामतप्रसाद, भूपेन्द्र विकल इत्यादि है। इस एलबम में छ: वीडियो सॉंग गीत है जिसका प्रसारण अनेक म्युजिक चैनलों सहित ट्यूब के विभिन्न चैनलों टयूटर, गूगल, फेसबुक, क्यूरा, हाईक सहित विभिन्न बेबसाईटों सोशल मीडिया पर भी शीघ्र प्रसारित किया जा रहा है। शिवपुरी के प्रतिभावान कलाकारो की उपरोक्त एलबम बेवजह संपूर्ण विश्व में एक साथ रिलीज हुई है जिसे इस माह अंत तक लाखों दर्शक इंटरनेट के माध्यम से देख सकेंगें।






Be First to Comment