Press "Enter" to skip to content

जंगल में पेड़ से लटका मिला महिला का शव

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले घसारई के पास जंगल में मंगलवार को एक महिला का शव पेड़ पर झूलता हुआ मिला। महिला विगत 14 अप्रैल से अपने घर से गायब थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।

जानकारी के अनुसार कृष्णा पत्नी उत्तम जाटव उम्र 30 वर्ष निवासी मकईझारा थाना बैराड़ अपने घर से विगत 14 अप्रैल से गायब थी। मंगलवार को घसारई पंप हाउस के सामने स्थित जंगल में शाम 6 बजे के करीब महिला की लाश एक पेड़ पर लटकी हुई मिली। घटना की सूचना लगते ही देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उतारकर पीएम के लिए भेजा। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि महिला किन परिस्थितियों में पेड़ पर लटकी।
युवक ने लगाई फांसी
अमोला थाना क्षेत्र के ग्राम सिरसौद में रहने वाले कल्लू पुत्र हल्के बाल्मीकि उम्र 45 वर्ष ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि मृतक ने किन कारणों के चलते फांसी लगाई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!