
शिवपुरी। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. शकुंतला पिप्पल परिवार संपर्क कार्यक्रम के तहत बदरवास के ग्राम कुम्हरौआ में पहुंची। इस दौरान उन्होंने ग्राम के बुजुर्गों को शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मानित बुजुर्गों के चेहरे पर खुशी देखते ही बन रही थी। डॉ. पिप्पल ने इस दौरान सरकार की जनहितकारी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को बताया और योजना का लाभ लेने की अपील की। इस मौके पर भाजपा नेता बलवीर धाकड़ के नेतृत्व ग्रामीणों ने भी डॉ. शकुंतला पिप्पल का स्वागत किया। स्वागत करने वालों में इमरती धाकड़, अनीता धाकड़, बैजंती धाकड़, गुलाब बाई, पिस्ता धाकड़, रामसखी धाकड़, मोहनचंद, रमेशचंद, मांगीलाल, जगदीश, हनुमत, श्रीलाल, हरी धाकड़, ऊधम सिंह, रामजीलाल, गुलाब सिंह, रमेश धाकड़, दाता धाकड़, रमेश, बृजेश, देवेन्द, मनोज, रामप्रकाश, रामदयाल, राजाराम, हमीर सिंह, मुनेश, करनसिंह, प्रेमसिंह आदि धाकड़ समाज के लोग शामिल रहे।






Be First to Comment