Press "Enter" to skip to content

प्रभारी मंत्री बिलौआ में आयोजित ग्रामसभा की बैठक में लेंगे भाग

शिवपुरी। प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री रूस्तम सिंह कल 26 अप्रैल को शिवपुरी में अनेक कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रभारी मंत्री रूस्तम सिंह 26 अप्रैल को प्रात: 09 बजे रणथंभौर से पोहरी के लिए प्रस्थान करेंगे। प्रात: 10.30 बजे ग्राम बिलौआ तहसील पोहरी में आयोजित ग्राम सभा की बैठक में भाग लेंगे। प्रात: 12 बजे शिवपुरी में दीनदयाल अंत्योदय रसोई के कार्यक्रम में भाग लेंगे। दोपहर 01.30 बजे मड़ीखेड़ा पहुंचकर जलावर्धन योजना के कार्य का निरीक्षण करेंगे। दोपहर 02.30 बजे तक समय आरक्षित रहेगा। इसके उपरांत कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अपराह्न 03.30 बजे जिला योजना समिति तथा जिला पर्यटन संवर्धन समिति की बैठक में लेंगे। सांय 06 बजे प्रधानमंत्री आवास योजनांतर्गत बनाए जा रहे आवासों का शिलान्यास करने के बाद ग्वालियर/मुरैना के लिए प्रस्थान करेंगे। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!