
ग्वालियर। इंटेलीजेंस से मिले इनपुट के बाद पुलिस भले ही सतर्क हो गई और सीएम को काले झंडा दिखाने वालों को रोकने में सफलता मिली, लेकिन पुलिस कुम्हरपुरा शहीदगेट पर एक युवक द्वारा सीएम पर जूता फेंकने से रोकने में असफल रही।
एससी एसटी के विरोध कर रहे संगठनों पर पुलिस पहले से अलर्ट थी लेकिन पुलिस को यह मालूम नहीं था कि सीएम को विरोध के रूप में काले झण्डे या जूता फेंकने की सूचना से अनभिज्ञ थी। लेकिन जैसे ही भोपाल इंटेलीजेंस ने एसपी को अलर्ट किया मुरार सदर बाजार से लेकर चौहान प्याऊ तक सीएम शिवराज सिंह चौहान को काले झण्डे या जूता फेंकने की जैसी घटना को अंजाम दिया जा सकता है। एसपी नवनीत भसीन ने सीएम के चारों पुलिस घेरा कस दिया लेकिन घटना को अंजाम देनें संगठन कामयाब हो गया है।
शहीदगेट के पास घटी घटना
जैसे ही सीएम शिवराजसिंह चौहान की जनआर्शीवाद यात्रा मुरार बारादरी से शहीद गेट के पास पहुंची तभी एक युवक ने सीएम की ओर जूता उछाल कर आर्यनगर की गलियों से निकल कर भाग गया है। पुलिस ताबड़तोड़ से युवक को तलाशने में जुटी हुई लेकिन अभी तक पुलिस को कामयाबी नहीं मिली है।






Be First to Comment