ग्वालियर।ग्वालियर कलेक्टर श्री भरत यादव ने जिलेवासियों को नववर्ष 2019 के शुभ अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि नववर्ष सभी के लिए नई उमंग, उत्साह, और नई सफलताएँ लेकर आये। उन्होंने जिले वासियों के सुखमय और समृद्ध जीवन की मंगल-कामना की है। साथ ही नूतन वर्ष जिले के प्रत्येक नागरिक के लिए अपार सफलताएं लेकर आए। जिले का हर नागरिक सुखी एवं संपन्न रहे। जिले के सम्पूर्ण विकास एवं मानव कल्याण के लिए सभी का योगदान एवं सहयोग हो। #Jansamparkmp






Be First to Comment