Press "Enter" to skip to content

रोहिंग्या मुस्लिम भारत में शरणार्थी नहीं राजनाथ सिंह

नई दिल्ली। देश में रोहिंग्या मुस्लिमों को को लेकर
जारी बहस के बीच सरकार ने एक बार फिर से इस मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट किया
है। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को कहा कि रोहिंग्या भारत
में शरणार्थी नहीं है। शरणार्थी का दर्जा पाने के लिए कुछ प्रक्रियाएं
होती हैं और किसी भी रोहिंग्या ने उस प्रक्रिया को पूरा नहीं किया है।
रोहिंग्या भारत में अवैध तरीके से घुसे हैं।
Image result for राजनाथ सिंहराजनाथ ने कहा कि
म्यांमार से भारत घुस आए रोहिंग्या शरणार्थी नहीं है यह हमें समझना होगी।
उनको लेकर जो मानव अधिकारों की बात की जा रही है वो सही नहीं है।
गृहमंत्री
ने आगे कहा कि अगर भारत रोहिंग्याओं को वापिस भेजता है तो वो किसी तरह के
अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन नहीं करेगा। शरणार्थियों को लेकर बना
अतंरराष्ट्रीय कानून उन पर लागू होता है जो जिन्होंने भारत में शरण ली हो
और किसी भी रोहिंग्या ने शरण के लिए अपील नहीं की, यह लोग घुसपैठ करके आए
हैं।
उन्होंने कहा कि लोगों को अवैध घुसपैठ की वजह से देश को होने वाले खतरे को समझना होगा।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!