बारदात करने के फिराक में जा रहा था
खनियाधाना ( शिवकांत सोनी )पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगणकर एवं गजेंद्र सिंह कवर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे आरोपीयो के धरपकड़ अभियान के तहत खनियाधाना थाना प्रभारी दीनबंधु सिंह तोमर को शुक्रवार को मुखबीर द्वारा सूचना मिली की नवदीप बस में एक व्यक्ति 315 बोर का देसी कट्टा कमर में खुरसे हुये है सूचना मिलते ही खनियाधाना थाना प्रभारी दीनबंधु सिंह तोमर मय स्टाफ के साथ मौके पर जाकर रेडी चौराहा पिछोर चंदेरी रोड पर आदतन अपराधी आरोपी राम सेवक उर्फ गिल्ला साहू 20 वर्ष को मय कारतूस कट्टे के साथ धर दबोचा जिसके पास से एक कट्टा और एक जिंदा कारतूस जप्त किया गया उक्त कार्रवाई में उपनिरीक्षक भगवानलाल जाटव प्रधान आरक्षक गोकर्ण आरक्षक चालक सत्यवीर सिंह गुर्जर द्वारा सराहनीय कार्य किया






Be First to Comment