मुंबई। पिछले कुछ दिनों से मुंबई में हो रही बारिश ने
लोगों की आफत बढ़ा दी है। बारिश के बाद लगातार कमजोर इमारतों के गिरने की
खबरें सामने आ रही हैं। भिंडी बाजार में भी गुरुवार को ऐसा ही एक हादसा
हुआ। जिसमें बीस से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। चंद मिनटों में ही जश्न
मातम में बदल गया।
कम से कम भिंडी बाजार स्थित हुसैनी बिल्डिंग में
तो ऐसा ही हुआ। यहां अपने घर में जश्न मनाते हुए जफर ने कभी सोचा भी नहीं
होगा कि ये उसका आखिरी जन्मदिन होगा। पाकमोडिया स्ट्रीट स्थित हुसैनी इमारत
सुबह 8.30 बजे अचानक ढह गई, जिसके मलबे में सपरिवार जफर का शव बरामद हुआ।
इसमें
ऊपर की मंजिलों पर नौ परिवार रहते थे और ग्राउंड फ्लोर पर कुछ दुकानें
थीं। 2011 में ही इसे अत्यंत जर्जर बताकर खाली करने का नोटिस दिया जा चुका
था। किसी ने नहीं सोचा था कि जन्मदिन की पार्टी का अंत इतना दर्दनाक होगा।
बुधवार
को जफर के बेटे जामा (18), बेटी फातिमा (14) और पत्नी रेशमा (40) की ओर
से बर्थडे पार्टी का आयोजन था। इसमें जफर के भाई अनवर और उनके बच्चे भी
शामिल थे।
उनके एक रिश्तेदार अनवर भोजनी ने बताया, ‘आधी रात को
उन्होंने केक काटा। अनवर के बच्चे जफर के साथ रुकना चाहते थे। लेकिन सुबह
उनका स्कूल था, इसलिए वे रात को ही लौट गए। अगर वो रुकते तो इस हादसे में
उनकी जान भी चली जाती।
जफर के दोस्तों ने दर्दनाक हादसे को याद
करते हुए बताया कि बर्थडे ब्वॉय का इंतजार करते हुए उन्होंने इमारत को
गिरते हुए देखा। हमने उसे सुबह आठ बजे नीचे चाय के लिए बुलाया था। लेकिन
उसने कहा कि वह व्यस्त है 10 मिनट में आएगा। और उसके इंतजार में नीचे
खड़े हमने इमारत को ध्वस्त होते देखा। अगर हमारे बुलाने से वह नीचे आ
जाता तो आज हमारे बीच वह जीवित होता।
मुंबई : आधी रात को जिस इमारत में काटा था केक, सुबह उसमें हुई दबकर मौत
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- व्हाट्सएप हनीट्रैप गैंग का भंडाफोड़: फर्जी महिला अकाउंट से ब्लैकमेल, आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- पाली घाटी में गेहूं से भरा ट्रक अनियंत्रित, मंदिर से टकराकर हुआ ध्वस्त; बड़ा हादसा टला, खोड़ उपार्जन केंद्र से जा रहा था ट्रक / Shivpuri News
- टीआई ब्रजमोहन रावत के फार्म हाउस में लाखों की चोरी: खिड़की तोड़कर घुसे बदमाश, कैमरे का एंगल बदलकर वारदात; सोने के आभूषण भी चोरी / Shivpuri News
- 18 घंटे में चोरी का खुलासा: नरवर पुलिस ने आरोपी दबोचा, चांदी के जेवर बरामद / Shivpuri News
- नया अमोला में गुटखा फैक्ट्री पर छापा, भारी मात्रा में माल जब्त, एसडीएम-एसडीओपी की संयुक्त कार्रवाई, असली-नकली की जांच जारी / Shivpuri News





Be First to Comment