उज्जैन। आपको यह जानकार हैरानी होगी कि अगर आपके पास आधार
कार्ड नहीं है तो आयुष चिकित्सालय में उपचार नहीं मिलेगा। जी हां, अब इलाज
के लिए भी आधार लेकर जाना जरूरी है। यह नोटिस सभी आयुष चिकित्सालयों में
चस्पा किया गया है। चिकित्सक भी इससे परेशानी में हैं, क्योंकि बिना आधार
आए मरीजों को वापस लौटाना मुश्किल हो रहा है। हालांकि अभी कुछ रियायत दी जा
रही है।
दरअसल हाल ही में आयुष संचालनालय ने एक सर्कुलर जारी किया
है। इसमें आयुष चिकित्सालय में आने वाले मरीजों की जानकारी अनिवार्य रूप से
देने के निर्देश दिए गए हैं। जानकारी भेजने के लिए जो फॉर्मेट दिया गया
है, उसमें आधार नंबर भरना जरूरी है। इसलिए अस्पताल में नोटिस चस्पा किया
गया है कि रोगी अपने साथ आधार कार्ड लेकर आएं।
जिला आयुष अधिकारी डॉ.
ओपी पालीवाल ने बताया कि आयुष संचालनालय से तय फॉर्मेट में रोगियों की
जानकारी भेजने के निर्देश मिले हैं। इसमें आधार और मोबाइल नंबर भरना भी
जरूरी है। जिले में आयुष की 35 यूनिट संचालित हैं। यहां आयुर्वेदिक,
होम्योपैथी और यूनानी उपचार दिया जाता है।
सभी यूनिटों को उक्त
निर्देश दिए गए हैं। हालांकि फिलहाल किसी भी ऐसे रोगी को वापस नहीं लौटाया
जा रहा, जिसके पास आधार नहीं है। सभी का उपचार किया जा रहा है। मरीजों को
हिदायत दी जा रही है कि अगली बार आएं तो आधार कार्ड जरूर लेकर आएं।
आधार कार्ड नहीं है उपचार नहीं है चिकित्सालय में
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- महाशिवरात्रि से पूर्व अग्रवाल समाज ने रचाया शिव-पार्वती का विवाह उत्सव, हल्दी-मेहंदी की रही धूम / Shivpuri News
- कलेक्टर के निर्देश पर डिप्टी कलेक्टर शिवदयाल धाकड़ ने पोहरी में सड़क चौड़ीकरण कार्य का किया निरीक्षण / Shivpuri News
- कलेक्ट्रेट पास बाइक जब्त, लूट की अफवाह: फाइनेंस कंपनी ने बकाया किस्तों पर की कार्रवाई, एक युवक भी ले जाया गया / Shivpuri News
- पिछोर में 20 करोड़ की जल परियोजना अधूरी: 4 साल से पानी को तरसे लोग, कलेक्टर से शिकायत, भ्रष्टाचार के आरोप / Shivpuri News
- शादी का झांसा देकर महिला को इंदौर ले जाकर किया दुष्कर्म, कोतवाली पुलिस ने आरोपी फैजान उद्दीन को किया गिरफ्तार / Shivpuri News





Be First to Comment