Press "Enter" to skip to content

क्रिकेट की वजह से हमारे प्राचीन खेल लुप्त होते जा रहे: के

भौंती। आज के समय मे क्रिकेट की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि हमारे फुटबॉल, बॉलीबॉल, कब्बड्डी ,खो खो जैसे प्राचीन खेल के न खिलाड़ी है और न ही दर्शक बचे है। संजय स्पोर्ट्स क्लब धन्यवाद की पात्र है कि इन खेलों का आयोजन पिछले पैंतीस वर्ष से हर साल कर इन्हें बचाने का प्रयास कर रही है। यह उदगार आज संजय स्पोर्ट्स क्लब भौंती द्वारा आयोजित राष्ट्रीय डायरेक्ट ओपन बॉलीबॉल टूर्नामेंट के अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक के पी सिंह ने कही। शुभारंभ समारोह की अध्यक्षता रमेश सिंह भदौरिया द्वारा की गई जवकि विशिष्ट अतिथि प्रदेश भाजपा सदस्य मनीष अग्रवाल, महंत रविन्द्र पूरी महाराज ,पूर्व जिला पंचायत सदस्य अशोक नगरिया, थाना प्रभारी डॉ संतोष यादव मंच पर उपस्थित थे। अशोक नगरिया ने विधायक से भौंती में खेल स्टेडियम की मांग रखी गई ताकि खिलाडिय़ों को सुविधा मिल सके और खेलों में नई पीढ़ी की रुचि बढ़ सके। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनीष अग्रवाल ने अपने उद्वोधन में कहा कि सभी खिलाड़ी खेल भावना से खेलें और अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के जरिये अपने क्लब का ओर नगर का नाम रोशन करें। थाना प्रभारी डॉ संतोष यादव ने सभी टीमों के खिलाडिय़ों को धन्यवाद देते हुए कहा कि खेल हमारे व्यक्तित्व विकास में सहायक होते है। खेलो से न केवल शरीर बल्कि मन का भी विकास होता है ।खेलों को स्कूली जीवन से ही अपनाना चाहिए। आज कल खेलों में कैरियर की भी संभावना रहती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे रमेश सिंह भदौरिया ने आयोजकों से अनुरोध किया कि बाहर से आने बाले सभी खिलाडिय़ों की समुचित व्यवस्था करें। किसी को कोई परेशानी न हो। शुभारंभ उपरांत अतिथियों ने फील्ड पर जाकर सभी खिलाडिय़ों का परिचय प्राप्त किया और सभी को शुभकामनाएं दी।

बॉक्स

कई राज्यों से टीमें भाग लेने आ रहीं हैं 

आयोजन समिति के कोषाध्यक्ष महेश बरिहा ओर राजू भार्गव ने बताया कि देश के कई राज्यों से टीमों के भाग लेने की स्वीकृति मिल चुकी है । इनमें उत्तराखंड, हरियाणा, जलगांव, मालेगांव, गंगानगर राजस्थान के अलावा मध्यप्रदेश के विदिशा, इंदौर, चंदेरी, गुना, ग्वालियर, शिवपुरी, खुन्दावली की टीमें अपने खेल का प्रदर्शन करेंगी। आज ओपनिंग मैच में संजय स्पोर्ट्स क्लब ओर खुन्दावली की टीमों का मैच हुआ। विश्राम बाद शिवपुरी ओर गुना के बीच मुकाबला होगा। व्यवस्थाओं में रिंकू पंडित विशेष योगदान दे रहे हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!