Press "Enter" to skip to content

प्रद्युम्न हत्याकांड: रेयान स्कूल के दो अधिकारी गिरफ्तार

ryan school officers 2017911 103531 11 09 2017गुरुग्राम-हरियाणा। गुरुग्राम के रेयान इंटरनेशनल
स्कूल के में छात्र प्रद्युम्न ठाकुर (7) की हत्या के मामले में स्कूल के
नॉर्दर्न झोन हेड फ्रांसिस थॉमस और एचआर हेड को पुलिस ने रविवार रात
गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा स्कूल के सामने रविवार को मीडिया कर्मियों
पर लाठीचार्ज करने के आरोप में सोहना सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अरुण
को निलंबित किया गया।
वहीं पूरे मामले की जांच से प्रद्युम्न के पिता
संतुष्ट नहीं हैं और उन्होंने इसके लिए सुप्रीम कोर्ट जाने का फैसला किया
है। वो सर्वोच्च न्यायालय जाकर स्कूल के मालिकों से पूछताछ की मांग करेंगे।
इस बीच खबर है कि हरियाणा पुलिस ने एक जांच दल मुंबई भेजा है जो वहां
मौजूद स्कूल के मालिक से पूछताछ करेगा।
पूर्व प्रिंसिपल बीमार, महिला शिक्षकों से होगी पूछताछ
मामले
की जांच कर रही एसआईटी ने पूछताछ के लिए स्कूल की पूर्व प्रिंसिपल को
बुलाया था लेकिन खबर है कि उनकी तबीयत खराब हो गई है वहीं एसआईटी अब स्कूल
की तीन शिक्षिकाओं से भी पूछताछ करेगी। इससे हत्याकांड का राजफाश होने की
उम्मीद है। प्रद्युम्न के माता-पिता आरोपी बनाए गए हेल्पर अशोक को मोहरा
बनाने की बात कर रहे हैं।
स्टाफ को गलत हरकत करते देखा
प्रद्युम्न
के पिता वरुण ठाकुर व मां ज्योति घटना के दिन से ही यह कह रहे हैं कि उनके
बेटे की हत्या एक प्लान के तहत की गई। बच्चे ने ऐसा किसी स्कूल स्टाफ को
गलत हरकत करते हुए देख लिया था, उसके बाद प्लान बना उसकी हत्या की गई। कत्ल
के आरोप में पकड़ा गया हेल्पर मोहरा है। सोमवार को मामले की जांच कर रही
एसआईटी तीनों से संदिग्ध शिक्षिकाओं से अलग-अलग पूछताछ करेगी।
शिक्षिकाओं की क्यों है संदिग्ध भूमिका
-वारदात के बाद साक्ष्य मिटाने का काम किया।
-बच्चों से ही बरामदे का खून साफ कराया।
-हेल्पर अशोक द्वारा हत्या का पता होने पर उसे पुलिस को सौंपने में देर की।
-हत्या में प्रयुक्त चाकू भी धो दिया, ताकि कातिल के प्रिंगर प्रिंट न मिलें।
-हत्या को पहले ब्लू व्हेल गेम से जोड़ गुमराह करने का प्रयास किया।
मां ने विरोध किया तो शिक्षिका ने बदला बयान
छात्र
की मां ज्योति ठाकुर ने जब-जब इस बात का विरोध किया कि उसका बच्चा मोबाइल
से दूर रहता था। तब अध्यापिका के सुर बदले। ज्योति का कहना है कि महिला
शिक्षिका ने इसके बाद भी कई अभिभावकों को यही बताया कि लगता है बच्चे ने
गेम के चक्कर में खुद को मार लिया।
सीबीआई जांच की मांग करने पर बरसाई लाठियां
उधर
पुलिस ने स्कूल प्रबंधन पर नकेल कसने की बजाय पुलिस ने रविवार को
प्रद्युम्न हत्याकांड की सीबीआई से जांच कराने की मांग करने अभिभावकों व
अन्य लोगों पर जमकर लाठियां बरसाईं। इसमें 29 लोग जख्मी हुए हैं।
मधेपुरा
के सांसद पप्पू यादव को पुलिस ने लाठियां तो मारी ही, लात चलाने से भी
पीछे नहीं रहे। 29 घायल लोगों में नौ मीडियाकर्मी भी हैं। कई कैमरे तोड़ दिए
गए। शराब दुकान फूंक दीगुस्साए लोगों ने स्कूल से 30 कदम की दूरी पर स्थित
शराब दुकान को आग के हवाले कर दिया।
पालकों का आरोप था कि स्कूल के
ड्राइवर, कंडक्टर व अन्य लोग खाली समय में यहां शराब पीकर स्कूल आ जाते थे।
स्कूल संचालक पर केस दर्जपुलिस ने स्कूल के संचालक और प्रबंधन के खिलाफ
बाल अपराध अधिनियम तथा अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। भोंडसी
थाने में दर्ज एफआईआर के साथ पदनाम भी जोड़े गए हैं।
मान्यता रद्द नहीं होगी : मंत्री
उधर
हरियाणा के शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने रविवार सुबह स्कूल की मान्यता
1200 बच्चों के भविष्य को देखते हुए रद्द नहीं होगी। सरकार सीबीआई जांच के
विकल्प से इनकार नहीं कर रही है।
जांच में सहयोग करेंगे”जो कुछ हुआ
नहीं होना चाहिए था। देश भर में लाखों छात्रों को पढ़ाने वाले एक विश्वसनीय
शैक्षणिक संस्था के रूप में हमारी चार दशक पुरानी प्रतिष्ठा है। हम जांच
में सहयोग करेंगे।”-रेयान पिंटो, सीईओ, रेयान ग्रुप
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!