कोलारस: कोलारस ब्लॉक के शिक्षकों ने आज मानवता की एक मिशाल पेश की है। विगत दिवस सड़क दुर्घटना में सहायक अध्यापक राजकुमार भार्गव की मौत हो गई थी। घटना के बाद से ब्लॉक के सभी शिक्षकों ने परिजनों को आर्थिक सहायता देने का निर्णय लिया और इसके बाद से मुहिम चलाकर आपस में चंदा एकत्रित किया। यह चंदा करीब चार सैंकड़ा शिक्षकों से एकत्रित किया जिसकी राशि 2 लाख 7 हजार 701 रुपए हुआ जिसे आज मृतक शिक्षक के परिजनों को सौंपा गया। इस सहायता राशि की मृतक की तीन पुत्रियों के नाम पर 50-50 हजार की एफडी कराई और शेष रूपयों को मृतक की पत्नी को दे दिया। खासबात यह है कि इसके अलावा भी शिक्षकों ने इस परिवार की मदद के लिए कमेटी भी गठित की है जिसके सदस्य प्रतिदिन परिवार की खैर खबर लेते रहेंगे और कोई भी परेशानी होने पर उनकी सहायता के लिए तत्पर रहेंगे। शिक्षकों उठाए गए इस कदम की चारों ओर सराहना की जा रही है।
इनका क्या कहना
हमारे अध्यापक साथी भाई राजकुमार का सड़क दुर्घटना में देहांत हो गया था। देहांत के बाद हम सभी अध्यापक साथियों ने एक मुहिम चलाकर उसके परिवार को आर्थिक रूप से सहयोग देने के लिए एक बैठक रखी। शिक्षक जगत के अध्यापक साथियों ने परिवार को आर्थिक रूप से सहयोग देने के लिए रुपए एकत्रित किए क्योंकि सरकार की ओर से हमें कोई आर्थिक सहयोग नहीं मिलता है। मृतक के यहां पर तीन बेटी और एक बेटा है और परिवार की आर्थिक स्थिति भी खराब है।
स्नेह रघुवंशी, शिक्षक नेता






Be First to Comment