Press "Enter" to skip to content

सहालग के कारण बाजार में बढ़ी ठेला दुकानों की संख्या, अतिक्रमण से व्यापारी परेशान

शिवपुरी। सहालग का सीजन शुरू होने के साथ ही शहर के मुख्य बाजारों में सामान की खरीदारी के लिए लोगों का बड़ी संख्या में पहुंचना शुरू हो गया है। शहर के बाजार से लेकर बर्तन बाजार तक ठेला दुकानों के अतिक्रमण के कारण नागरिकों का पैदल निकलना मुश्किल हो रहा है। लेकिन व्यापारियों के विरोध के बाद भी नगर पालिका बाजार से अस्थाई अतिक्रमण साफ कराने की कार्रवाई नहीं कर रहा है।
सदर बाजार से लेकर हनुमान चौराहा, कोर्ट रोड, टेकरी गली, अस्पताल चौराहा में एक सैकड़ा से अधिक ठेला दुकान सड़क पर लगाई जा रही हैं। ठेला दुकान लगने से दो व चार पहिया वाहन बडी दुकानों के सामने पार्क किए जा रहे हैं। इससे बाजार की मुख्य सड़क इतनी सिकुड़ गई है कि लोगों का पैदल चलना भी परेशानी का सबब बन गया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!