Press "Enter" to skip to content

भारतीय किसान संघ की जिला बैठक संपन्न माहभर के कार्यक्रम हुए तय


फोटो 5 शिव 1
शिवपुरी।
भारतीय किसान संघ की आज जिला बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आवश्यक
बिंदुओं पर चर्चा की गई। इस दौरान संघ के पवन शर्मा द्वारा जिलेभर में एक
महीने के कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई जिसमें संघ के पदाधिकारी एवं
कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई। इसी क्रम में करैरा, पिछोर एवं
खनियांधाना ब्लॉकों
की जिम्मेदारी नगर मंत्री राम यादव, जिला उपाध्यक्ष
प्रदीप भार्गव, जय किसान यादव को सौंपी गई। कोलारस की जिम्मेदारी कल्याण
सिंह दांगी, बदरवास की जिम्मेदारी भागवत दांगी एवं शिवराज जी, शिवपुरी
तहसील और पोहरी बैराड़ की जिम्मेदारी शेखर रावत, राहुल रावत, बृज रावत को
दी। नरवर की जिम्मेदारी जिलाध्यक्ष बंटी यादव को दी गई। कार्यक्रमों के
क्रम में 27 अगस्त को बलराम जयंती मनाने का निर्णय लिया गया जिसे प्रत्येक
ग्राम समिति में मनाया जाएगा। 27, 28 एवं 29 अगस्त को अभ्यास वर्ग के लिए
निर्धारित किया गया है। बैठक में भारतीय किसान संघ के सभी पदाधिकारी मौजूद
रहे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!