
शिवपुरी। जिले के आमोला थाना क्षेत्र के बगरा सजौर में एक युवक ने फांसी लगा ली। परिजन युवक को इलाज हेतु अस्पताल लेकर आए, जहां उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार हरज्ञान पुत्र रामदीन उम्र 30 निवासी बगरा सजौर ने बीते रोज फांसी का फंदा बनाकर आपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। बताया जा रहा है कि हरज्ञान अपनी ससुराल गया हुआ था और किसी बात को लेकर उसका सालों से मुंहाबाद हो गया तो हरज्ञान के साले सोवरन, चन्दभान, रंजीत ने मिलकर हरज्ञान की मारपीट कर दी। पत्नी के सामने सालों द्वारा पीटने से हरज्ञान इतना क्षुब्ध हुआ कि उसने आधी रात को कमरे में फांसी का फंदा बनाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में ले लिया है।






Be First to Comment