कैरियर मार्गदर्शन पर करैरा महाविद्यालय में सेमिनार एक नई शुरुआत और अनंत अवसर पर संपन्न

करैरा। स्वामी विवेकानंद कैरियर काउंसलिंग प्रकोष्ठ द्वारा शासकीय महाविद्यालय करैरा में एक नई शुरुआत और अनंत अवसर विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें बीव्हीएम कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट ग्वालियर के प्राचार्य डॉ एमआर साहू ने अपने उद्बोधन में छात्र-छात्राओं को यह बताया कि कैसे वह अपने कैरियर को एक नई दिशा दे सकते हैं, स्नातक के बाद रोजगार के बहुत से द्वार खुल जाते हैं।
इस अवसर पर उक्त कॉलेज के प्रोफेसर उमेश गौतम ने छात्र-छात्राओं को बताया कि वह स्नातक के बाद अपने कैरियर को ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए लक्ष्य निर्धारित करते हुए कार्य योजना बनाएं और उस पर अमल करते हुए सफलता प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही प्रोफेसर अमित उपाध्याय ने छात्र छात्राओं को बताया कि स्नातक के बाद कैसे रोजगार के अवसरों को बनाया जा सकता है। कैरियर मार्गदर्शन पर आयोजित सेमिनार कार्यक्रम की अध्यक्षता करैरा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एलएल खरे ने की एवं कार्यक्रम का संचालन अतिथियों का परिचय देते हुए डॉ. एलएस बंसल ने भी छात्र छात्राओं को संबोधित किया। इस अवसर पर उक्त महाविद्यालय के प्रो. सोनम सिंह चौहान, करैरा महाविद्यालय के आनंद स्वरूप श्रीवास्तव, अक्षित श्रीवास्तव, मुकेश शर्मा, नीरज कुशवाहा सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।






Be First to Comment