पोहरी थाने में आयोजित किया गया कार्यक्रम
पुलिस स्टॉफ सहित गणमान्य नागरिक एवं पत्रकार गण हुए शामिल
योगेन्द्र जैन पोहरी-पोहरी थाने में पदस्थ थाना प्रभारी राजेंद्र शर्मा को पोहरी से बदरवास स्थानांतरण होने पर थाना परिसर में विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें थाना स्टाफ,गणमान्य नागरिक, पत्रकार,एव व्यापारी भी इस विदाई पार्टी में शामिल हुई
जिसमें थाना परिसर में सबसे पहले एसडीओपी अशोक घनघोरिया द्वारा थाना प्रभारी राजेंद्र शर्मा के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष के कार्यकाल में एक भी ऐसा मामला मेरे सामने नहीं आ पाया कि मुझे हस्तक्षेप करने की आवश्यकता महसूस हुई है राजेंद्र शर्मा ने आम लोगों को कुर्सी पर बैठा कर उनकी समस्याएं और उनकी परेशानियों को समझा तथा उन्हें आवश्यकता अनुरूप सहायता प्रदान की ऐसा कोई फरियाद ही नहीं जिसकी पोहरी थाने में सुनवाई न की गई हो इस अवसर पर राजेन्द्र शर्मा जी को तमाम व्यापारी, गणमान्य नागरिक राजनेता पत्रकार बंधु एवं आम जनता के लोगों ने मुक्त कंठ से थाना प्रभारी राजेंद्र शर्मा की तारीफ की एव श्री फल शॉल एव फूलमाला से राजेन्द्र शर्मा को भावभीनी विदाई दी पिछले वर्ष के द्वारा राजेंद्र शर्मा जी द्वारा आम लोगों को हर तरह से सहायता की गई एवं आवश्यकता पड़ने पर मुसीबत में कंधे से कंधा मिलाकर आम जनता के साथ काम किया इस अवसर पर एस. डी. ओ.पी अशोक घनघोरिया, थाना प्रभारी राजेन्द्र शर्मा, नवागत नगर निरीक्षक ए. एस गौतम, गिर्राज गुप्ता, नरेंद्र जादौन,पत्रकारों में प्रदीप गुप्ता संतोष शर्मा, योगेंद्र जैन,रोहित शर्मा, विशाल शर्मा एव गणमान्य नागरिक उपस्थित थे




