Press "Enter" to skip to content

चौकीदार की हत्या के चार और आरोपी गिरफ्तार

Image result for आरोपी गिरफ्तार
शिवपुरी। 27 सितम्बर को पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार हिंगणकर को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि रामसेवक परिहार चौकीदार की हत्या करने बाले इनामी बदमाश जयराम का ढाबा पिपरा के पास किसी बारदात के इरादे से छिपे है। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा तत्काल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह कंवर को गुप्त सूचना पर कार्यवाही करने हेतु बताया, जिस पर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने  एस डी ओपी पिछोर आर पी मिश्रा को उक्त बदमाशो की घेराबंदी हेतु आदेशित किया ।एस डी ओपी मिश्रा द्वारा थाना प्रभारी बामौर कलां आर आर तिवारी एवम उनके फोर्स के साथ बताये गये स्थान की घेराबंदी की तो चौकीदार के हत्यारोपी कल्लू उर्फ लालजी यादव पुत्र रामरतन यादव उम्र 35 साल निवासी कचनाइया खिसलोनी से 315 बोर सिंगल शॉट माउजर एवम 2 जिंदा राउंड जब्त कर आर्म्स एक्ट 25/27 में गिरफ्तार किया ,दूसरा आरोपी हरिभान पुत्र लाखन यादव उम्र 55 साल निवासी खिसलोनी ,बल्लू उर्फ शिशुपाल यादव पुत्र संजम यादव उम्र 22 साल निवासी खिसलोनी ,दल्ली उर्फ राममिलन यादव पुत्र जयराम यादव उम्र 20 साल निवासी कचनाइया खिसलोनी को गिरफ्तार किया इनके पास से हत्या में प्रयुक्त लाठी डंडे, लुहाँगी, एवम कुल्हाड़ी भी बरामद की। पूर्व में इस हत्याकांड के 5 आरोपी गिरफ्तार किये जा चुके चारो आरोपियों पर हाल में कायम अपराध 228/18 में धारा 307,324,323,294,341,147,148,149,इजाफा धारा 302 आईपीसी 3,1,8,एवम3,2,5 का एस सी एस टी एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई ।इस हत्याकांड को 13 आरोपियों ने किया था जिसमे 9 गिरफ्तार हो चुके जिसमे मुख्य आरोपी भी है पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी पर एक एक हजार का इनाम घोषित किया था। इन आरोपियों की गिरफ्तारी से गांवो में फैले भय से मुक्ति मिली एवम सभी ने मुक्तकंठ से बामौर कलां पुलिस की कार्यवाही की प्रशंसा की क्योकि हत्याकांड से कचनाइया खिसलोनी में भय का माहौल बना हुआ था लोग अपने खेतों में नही जा पा रहे थे गांव में हत्याकांड से पुलिस गार्ड लगा हुआ था ।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!