Press "Enter" to skip to content

दिव्यांग टीचर को बदमाशों ने गोलियों से भूना, मौके पर मौत

दिव्यांग टीचर को बदमाशों ने गोलियों से भूना, मौके पर मौत

गोरखपुर के चिलुआताल इलाके में बदमाशों ने एक शिक्षक की गोलियों से भून कर हत्या कर दी. घटना के वक्त विद्यालय में प्रार्थना चल रही थी. पहले से छिपे बदमाश शिक्षक का इंतजार कर रहे थे. मौके पर पहुंची पुलिस वारदात की तफ्तीश कर रही है.
बता दें, कि प्रतापीपुर गांव के रहने वाले 35 साल के राकेश कुमार सिंह दिव्यांग हैं. वे सांसद कमलेश पासवान के भीमराव ओमप्रकाश महिला इंटर कॉलेज में शिक्षक हैं. रोज की तरह सुबह वे स्कूल पहुंचे थे.
दिव्यांग टीचर को बदमाशों ने गोलियों से भूना, मौके पर मौत
उसी दौरान चार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर उन्हें गोलियों से भून दिया. जब तक स्कूल के अन्य शिक्षक कुछ समझ पाते बदमाश दो बाइकों से फरार हो गए. घायल दिव्यांग शिक्षक को लोगों ने मेडिकल कॉलेज पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!