Press "Enter" to skip to content

रिश्वत की राशि नहीं मिली तो रोजगार सहायक ने नहीं किया शौचालय का भुगतान ग्रामीण ने जनसुनवाई में पहुंचकर की शिकायत

फोटो 1 शिव 1
शिवपुरी।
पोहरी जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत देवरीकलां के रोजगार सहायक पर
रिश्वतखोरी के आरोप ग्राम देवरी के ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय पर आयोजित
जनसुनवाई में पहुंचकर कलेक्टर के समक्ष लगाए। धनीराम जाटव पुत्र रामा जाटव 
ने बताया कि मेरे द्वारा स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत एक शौचालय स्वीकृत हुआ
था जिसका निर्माण करने के बाद भी रोजगार सहायक द्वारा शौचालय की राशि मेरे
खाते में नहीं डाली गई है। प्रार्थी द्वारा रोजगार सहायक से निवेदन के बाद
भी रोजगार सहायक द्वारा राशि डालने से इनकार कर दिया और कहा कि जब तक तुम
इसके ऐवज में रूपये नहीं दोगे तुम्हारे खाते में भुगतान नहीं आएगा।
प्रार्थी ने बताया कि रोजगार सहायक द्वारा अन्य लोगों के शौचालय का भुगतान
निर्माण कार्य पूर्ण होने के पूर्व ही कर दिया गया क्योंकि उनके द्वारा
रोजगार सहायक को पैसे दे दिए गए जबकि वह पैसे देने में असमर्थ है। प्रार्थी
ने बताया कि उसके द्वारा उधार के रुपए लेकर शौचालय का निर्माण कराया था।
प्रार्थी ने मांग की है कि उसके द्वारा बनाए गए शौचालय के निर्माण की राशि
उसके खाते में डलवाई जाए और रोजगार सहायक उद्धम धाकड़ के समस्त कार्यकाल की
जांच कराकर उसके खिलाफ उचित कार्यवाही की जाए।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!