Press "Enter" to skip to content

कोरोना से लड़ने दतिया में रास-जेबी ग्रुप ने बनवाया ऑटोमेटिक सेनेटाइजर स्टेशन

शैलेन्द्र बुन्देला,दतिया
कोरोना से लड़ने रास-जेबी ग्रुप ने दिया सैनेटाइजर स्टेशन 
दतिया। 
कोरोना से लड़नेके लिए आज सोमवार को रास- जेबी ग्रुप द्वारा दतिया जिला अस्पताल मे कोरोना से हमारे लिए लड़ रहे डॉ. , नर्सिंग स्टाफ , ऑफिस स्टाफ , एवं अस्पताल से जुड़े सभी कर्मचारियों , मरीजों , पुलिस वाले एवं आमजन को कोरोना से बचाने एक आटोमेटिक सैनेटाइजर स्टेशन लगाया गया । अस्पताल मे अंदर आते जाते टाइम इस स्टेशन के अंदर ऊपर हाथ करके निकलने पर यह मशीन उसके पूरे शरीर को सैनेटाइज कर देगी जिससे कोरोना संक्रमण की संभावना काम हो जायगी।

रास- जेबी टीम ने बताया की हम तो घर में रह कर सुरक्षित है लेकिन हमारे डॉक्टर, अस्पताल स्टाफ एवं पुलिस वाले वा सफाईकर्मी 24 घंटे हमारे लिए लड़ रहे है।यह ऑटोमैटिक सैनटाइज स्टेशन उनको इस लड़ाई में लड़ने में सहयोग करेगा ।
हम घर पर रहकर ज्यादा कुछ नहीं कर सकते इसलिए यह स्टेशन का सहयोग हमने हमारे लिए लड़ रहे कोरोना वॉर्रिएर्स के लिए दिया है ।
इस मौके पर दतिया एस डी एम वीरेन्द्र बाघेल , एस डी ओ पी गीत भारद्वाज सी एच एम ओ श्रीं उदैपुरिया ,सिविल सर्जन डी के गुप्ता, जनपद सी ई ओ  ने रास -जेबी टीम के साथ स्टेशन का अवलोकन किया एवं इसको उद्घाट्न कर जनता के लिए समर्पित किया। इस सहयोग के लिए रास-जेबी टीम की प्रशंसा की ।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!