Press "Enter" to skip to content

आधा दर्जन अज्ञात बदमाशों ने अधेड़ को उतारा मौत के घाट खलिहान पर काम कर रहा था अधेड़  पुलिस ने हत्या सहित बलवा की धाराओं में दर्ज किया मामला 

शिवपुरी। इंदार कस्बे से लगभग 1 किमी दूर खलिहान पर काम कर रहे एक अधेड़ की रात्रि के समय 5-6 अज्ञात बदमाशों ने उसकी जमकर मारपीट की। जिससे आई चोंटों के कारण उसकी शिवपुरी अस्पताल लाते समय मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने मृतक के  पुत्र की रिपोर्ट पर से अज्ञात लोगों के खिलाफ भादवि की धारा 307, 302, 147, 148, 323 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया। 

मृतक के पुत्र समीर खान ने पुलिस  को बताया कि कल उसके पिता इब्राहिम पुत्र इस्माइल खां उम्र 50 वर्ष निवासी इंदार अपने खलिहान पर गए हुए थे। रात्रि करीब 8:30 बजे उसके खलिहान पर कोई 5-6 लोग हाथों में डण्डे और रस्सी लेकर पहुंचे। जिन्होंने उसके पिता की निर्ममता पूर्वक मारपीट की जिससे उनके यहां काफी चोटें आई। इस घटना की जानकारी उसे लगी तो वह मौके पर पहुंचा तो वहां से सभी बदमाश भाग रहे थे। तभी उसने अपने पिता को घायल अवस्था में देखा और गांव के अन्य लोगों को वहां बुलाया। जिन्होंने डायल 100 को सूचना दी और डायल 100 से उन्हें शिवपुरी अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उनका परीक्षण कर उन्हें मृत घोषित कर दिया। समीर का कहना है कि उसे यह ज्ञात नहीं है कि उक्त बदमाशों ने उसके पिता को किन कारणों के चलते मौत के घाट उतारा है। वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और मृतक का पीएम कराया जा रहा है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी कर  दी है। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!