करैरा। स्वास्थ्य विभाग करैरा के समुदाय स्वास्थ्य केंद्र पर राष्ट्रीय क्षय नियंत्रण टीबी कार्यक्रम का शुभारम्भ रोगी कल्याण समिति के सदस्य पत्रकार बाबू खा के द्वारा किया गया। इस अवसर पर करैरा बीएमओ प्रदीप शर्मा ने बताया है की राष्ट्रीय क्षय नियंत्रण टीवी कार्यक्रम में पूर्व में टीवी के मरीजो को एक एक दिन के बाद दवा खाने के नियम थे जो टीबी के मरीज को ज्यादा फायदे मन्द नही थे मप्र स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार सभी जगहों पर राष्ट्रीय क्षय नियंत्रण कार्यक्रम में टीवी के मरीजो को प्रतिदिन इसकी दवा खानी होगी जिसका इलाज छह माह तक रहता है । इसके मौके पर करैरा के पत्रकार बाबू खान के द्वारा टीवी के मरीजो को दवा का वितरण कराया गया उनके साथ लेव के टेक्नीशियन नृपाल चौहान सहित स्टाफ मौजूद रहा।






Be First to Comment