खनियाधाना :- विधानसभा चुनाव को लेकर शासन शराब पर प्रतिबंध लगा रही है वही पिछोर विधानसभा के मायापुर थाना अंतर्गत धपोरा गांव में 2 अनजान ब्याक्ती मोटरसाइकिल से शराब ढो रहे थे तो ग्रामीणों ने दोनों आरोपियों को रोका तो नही रुके पर गांव बालों ने पीछा करते हुये गांव के बाहर पकड़ लिया जब आरोपी पकड़े गए तो दोनो आरोपियों के कब्जे से 4 पेटी प्लेन अबैध शराब मिली गांव बालों ने दोनों आरोपियों को पकड़ कर बिठा लिया और डिप्टी कलेक्टर पल्लवी बैद्य व मायापुर थाना सूचना दी सूचना के बाद डिप्टी कलेक्टर व पुलिस मौके पर पहुच कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया

और उनके कब्जे से 4 प्लेन अबैध शराब पेटी और एक बगैर नम्बर मोटरसाइकिल जप्त की पर मायापुर थाना प्रभारी की नाकामी को लेकर मायापुर थाना प्रभारी ने कच्ची लिखा पड़ी कर शराब को जब्त किया और दोनों आरोपियों को तत्काल छोड़ दिया दोनो आरोपियों को पुलिस ने तत्काल छोड़ तो दिया पर अब दोनों आरोपी फिर से अबैध शराब का धंधा करेंगे और चुनावी माहौल को खराब करेंगे






Be First to Comment