शिवपुरी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारों की प्रतिमा लगाने वालों ने राष्ट्रविरोधी कार्य किया है और ऐसा कार्य करने वालों के विरूद्ध राष्ट्रद्रोह के तहत कार्यवाही होना चाहिए, जो भी संगठन नाथूराम गोडसे की प्रतिमा लगाने का जो घृणित कार्य कर रहे है वह राष्ट्रद्रोह की भांति है इसलिए ऐसा कार्य करने वालों के विरूद्ध राष्ट्रद्रोह का मामला पंजीबद्ध कर लगाई गई प्रतिमा को जब्त किया जाए। उक्त बात कही शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सिद्धार्थ लढ़ा ने जो कलेक्ट्रेट परिसर में महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे की प्रतिमा लगाए जाने पर अपना मुखर विरोध जता रहे थे। इस दौरान शहर कांग्रेस ने माननीय राज्यपाल के नाम जिलाधीश शिवपुरी की ओर ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन सौंपनें वालों में अनिल प्रताप सिंह चौहान, हरवीर सिंह रघुवंशी, खलील खान, मुन्ना लाल कुशवाह, राजेशबिहारी पाठक, अनिल उत्साही, राजेन्द्र शर्मा, राकेश गुप्ता, पवन जैन, अजय गुप्ता, विजय शर्मा, मुकेश जैन, राजेन्द्र शिवहरे, इरशाद पठान, अब्दुल रफीक खान अप्पल, वीरेन्द्र शर्मा भुल्ले, प्रदीप शर्मा, इब्राहिम खान, सफदरबेग मिर्जा, अशोक बेडिय़ा, आलोक शुक्ला, सिद्धार्थ सिंह चौहान, नीरज जामदार, सोमवती यादव, इस्माईल खान, विवेक अग्रवाल, आकाश शर्मा, अमित शिवहरे, जसराम धाकड़, हरीश खटीक, आजाद खान, पवन शर्मा, जीतू रघुवंशी, जगदीश यादव, हफीज खान, अमन खान, माताचरण शर्मा, पंकज राठी, सुधीर कोड़े, शकील खान, राजगिरी गोस्वामी, ओम जाटव, सौरभ झा, विक्की शर्मा, राजा ओझा, राजाबाबू कुशवाह, विनोद शर्मा आदि मौजूद रहे।






Be First to Comment