
शिवपुरी। कहने को कांग्रेस में गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र से लेकर प्रदेश तक सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के कहने पर भी सबकुछ होता है या फिर यूं कहें कि जो निर्णय होते हैं उनके इशारे पर होते हैं, लेकिन इसके पीछे की हकीकत कुछ और ही है। श्री सिंधिया के पीए का ऐसा जलवा है कि पीए को भोग लगाए बगैर कोई बात ऊपर तक जा ही नहीं सकती, इसलिए उनका दरबार अब श्री सिंधिया से भी बड़ा है। जिसे भी पद अथवा टिकिट चाहिए तो पहले वहां अर्जी लगानी होती है, फिर कोई बात ऊपर तक पहुंचती है, तब जाकर बात बनती है। फिर वह कोई भी हो। ऐसा पिछले कई सालों से देखने में आ रहा है। इसलिए पीए के एक फोन पर ग्वालियर चंबल संभाग के कांग्रेसी उठक-बैठक लगाते दिखते हैं। सूत्रों की मानें तो उनके भाईबंध भी कई ठेके पाकर बड़े आदमी बन चुके हैं।






Be First to Comment