Press "Enter" to skip to content

श्रृद्धाभाव से मनाई गई राष्ट्रपिता गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री की जयंती

शिवपुरी। सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के जनसंपर्क कार्यालय पर आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धाभाव के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में मिष्ठान वितरण भी किया गया। इस अवसर पर अनेक कांग्रेसी उपस्थित थे।   देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले महात्मा गांधी एवं देश के तृतीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जन्म जयंती जो एक दिन मनाई जाती है, इसी क्रम में आज प्रात: 8 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय पर, उसके उपरांत सिंधिया जनसम्पर्क कार्यालय, गांधी पार्क और अंत में गांधी सेवाश्रम पहुंचकर इंकाजनों ने देश के महान सपूतों को याद कर उनकी जन्मजयंती सद्भावना पूर्वक मनाई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष बैजनाथ सिंह यादव एवं प्रदेश कांग्रेस महामसचिव हरवीर सिंह रघुवंशी ने उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए पूज्य महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री द्वारा बताये मार्ग पर चलने का उपस्थित जनसमूह को संकल्प दिलाया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!