Press "Enter" to skip to content

अज्ञात वाहन ने वृद्धा को रौंदा, मौत

शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत वायपास रोड पर बुधवार की शाम एक अज्ञात वाहन चालक ने वाहन को तेजी व लापरवाही से वाहन को चलाते हुए वृद्धा में टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार कलिया बाई भेरों बाबा के चबूतरा के पास मनियर शिवपुरी अपने घर जा रही थी तभी वायपास रोड पर एक वाहन चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी जिससे कलिया बाई की मौत हो गई। पुलिस ने फरियादी संजय पुत्र गौरी शंकर राठौर की रिपोर्ट पर से केस दर्ज कर लिया गया है। वहीं बुधवार की देर शाम पोहरी बस स्टेंड के पास आरा मशीन के समीप अरविंद पुत्र रतीराम जाटव उम्र 22 वर्ष निवासी रतीकिरार में मोटरसाइकिल चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन को चलाते हुए टक्कर मार दी जिसमें अरविंद घायल हो गया। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!