Press "Enter" to skip to content

महामस्तकाभिषेक व विद्यांजलि लोकार्पण समारोह आज से

खनियांधाना।अतिशय क्षेत्र गोलाकोट पर आदिनाथ भगवान का महामस्तकाभिषेक का
भव्य आयोजन 5
अक्टूबर गुरुवार को किया जाएगा। खनियांधाना से महज 8 किमी दूर
दक्षिण दिशा में बुंदेलखण्ड विंध्याचल पंच पर्वतों के मध्य स्थित गोलाकोट
मंदिर जैन समाज के लिए अति विशिष्ट स्थान रखता है। यही कारण है कि यहां
सर्वाधिक जैन समाज के मुनि, तपस्वी, संतों का आवागमन समय-समय पर लगा रहता
है। जमीन से 264 सीढ़ियों को चढ़ने के बाद गोलाकोट मंदिर पहुंचा जाता है।
यहां 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी से पूर्व की आदिनाथ भगवान,
पार्श्वनाथ भगवान की अति प्राचीन मूर्तियां इस मंदिर में मौजूद है। यहां 5
अक्टूबर को होने वाले महामस्तकाभिषेक के आयोजन को विधान प्रतिष्ठाचार्य बाल
ब्रह्मचारी प्रदीप सुयश, मंच संचालन कवि चंद्रसेन जैन भोपाल द्वारा किया
जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जयंत मलैया वित्त व वाणिज्य कर मंत्री
मध्य प्रदेश शासन व अति विशिष्ट अतिथि पारस जैन ऊर्जा मंत्री, प्रदीप जैन
आदित्य पूर्व केंद्रीय मंत्री, केपी सिंह विधायक पिछोर, शैलेंद्र जैन
विद्यायक सागर, राघवेंद्र शर्मा अध्यक्ष बाल संरक्षण आयोग मध्यप्रदेश,
शिरोमणि संरक्षण, सत्येंद्र कुमार जैन व चेतन जैन राजधानी ग्रुप दिल्ली
आमंत्रित रहेंगे। कार्यक्रम में सुबह 7 बजे बड़े बाबा का 108 कलशों द्बारा
महामस्तकाभिषेक, शांतिधारा, विधान व दोपहर 12ः30 बजे विद्यांजलि लोकार्पण,
उद्बोधन का कार्यक्रम रखा गया है। अंचल से भी जैन समाज के लोग इस महोत्सव
में शामिल होने के लिए गोलाकोट जाएंगे। इस दौरान मंदिर की आकर्षक सज्जा भी
की गई है, जिसमें अतिशय क्षेत्र परिसर को रोशनी से सजाया गया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!