शिवपुरी। मायापुर थाना क्षेत्र के ग्राम पड़ोरा में कल एक युवक की लाश कुए में पड़ी मिली। जिसकी पहचान रविन्द्र लोधी पुत्र हरीराम लोधी उम्र 20 वर्ष निवासी श्रीपुरचक के रूप में की गर्ई है। मृतक विगत दिवस पड़ोरा स्थित अपनी ससुराल में आया था और शाम के समय से ही वह गायब था। ससुरालीजनों ने मृतक की काफी खोजबीन की लेकिन उसका कोर्ई सुराग नहीं लगा और कल गांव के कुछ लोगों ने गांव में स्थित कुए में एक युवक की लाश पड़ी देखी जिसे निकालने के बाद ज्ञात हुआ कि उक्त लाश गायब रविन्द्र की है। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंच गर्ई और मर्र्ग कायम कर जांच शुरू कर दी। हालाकि यह स्पष्ट नहीं हो सका कि किन परिस्थितियों में रविन्द्र कुए में गिरा था।
गायब युवक की ससुराल में मिली लाश
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- दुष्कर्म के बाद भड़का गुस्सा: आरोपी के घर हमला, मां की मौत, आरोपी गंभीर / Shivpuri News
- करैरा में कपड़ा दुकान-मकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान / Shivpuri News
- प्रधानमंत्री के भाषण की नकल कर वीडियो बनाने पर शिक्षक निलंबित, विधायक प्रीतम लोधी हस्तक्षेप के बाद हुईं कार्रवाई / Shivpuri News
- मेंटीनेंस कार्य के चलते 14 मार्च को सुबह 6 से 11 बजे तक इन क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी / Shivpuri News<br>
- गाय को बचाने के प्रयास में पलटी कार: 7 साल की मासूम की मौत, मां का पैर फ्रैक्चर, पिता भी घायल / Shivpuri News





Be First to Comment