Press "Enter" to skip to content

साइंस कॉलेज में छात्रों के बीच चले लात- घूसे,


ग्वालियर। साइंस कॉलेज में शुक्रवार को उस वक्त छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए, जब विजय परिहार की पिटाई बाहर से आए छात्रों ने कर दी। दोनों गुटों में जमकर लात-घूसे चले। झगड़े के बाद छात्र झांसी रोड थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंचे।
जानकारी के अनुसार एनएसयूआई व एबीवीपी कार्यकर्ताओं के बीच छात्र संघ चुनाव के बाद से रंजिश चली आ रही है। शुक्रवार दोपहर 2 बजे विजय परिहार साइंस कॉलेज में बीएससी का पेपर देने पहुंचा था, उसी बीच कुछ छात्र आए और विजय के साथ मारपीट शुरू कर दी। फिर उसके साथ के छात्रों ने उन पर हमला बोल दिया। झगड़ने वाले छात्र एनएसयूआई व एबीवीपी के कार्यकर्ता हैं। झगड़े के दौरान कॉलेज का माहौल गर्मा गया और देखने वालों की भीड़ इकट्ठा हो गई।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!