शिवपुरी। जेएमएफसी दिनेशसिंह राणा पिछोर ने एक मामले में जेसीबी से टक्कर मारने वाले चालक पर 1500 रुपए जुर्माने व न्यायालय उठने तक की सजा से दंडित किया है। मामले में शासन की ओर से पैरवी शेलेन्द्र शर्मा द्वारा की गई। अभियोजन के अनुसार 24 अक्टूबर 18 को फरियादी विपिन चौहान अपने पिता के साथ पिछोर से अपने गांव खडोय जा रहा था तभी पीपल खेड़ा तिराहे के पास आरोपित चालक धर्मेन्द्र यादव ने अपनी जेसीबी को तेजी व लापरवाही से चलाकर फरियादी विपिन को टक्कर मार दी। जिससे फरियादी को चोट आई। मामले में फरियादी ने पुलिस थाना मायापुर में केस दर्ज करवाया। जहां पुलिस विवेचना के बाद चालान न्यायालय में पेश किया जहां सुनवाई के बाद आरोपित को सजा सुनाई गई।
जेसीबी से टक्कर मारने पर युवक को न्यायालय उठने तक की सजा
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- पोहरी चौराहे पर चला बुल्डोजर: पुलिस-नगर पालिका की संयुक्त कार्रवाई में हटीं अवैध गुमटियां, अतिक्रमण मुक्त हुई शासकीय भूमि / Shivpuri News
- जन्मदिन मनाने जा रहे युवकों पर हमला, मारपीट का वीडियो वायरल कर गैंग का दिखाया दबदबा / Shivpuri News
- बोर की चाबी रखने को लेकर विवाद, जिला अस्पताल की नर्स व उसके पति से मारपीट का आरोप, विवाद में पायल गुम / Shivpuri News
- पूर्व सेल्स मैनेजर पर 2 से 3 लाख की धोखाधड़ी का केस, बिल बुक और स्टॉक रजिस्टर में हेराफेरी का आरोप / Shivpuri News
- दूध, मावा और पनीर की जांच तेज: जिले के 7 प्रतिष्ठानों से लिए गए नमूने / Shivpuri News





Be First to Comment