Press "Enter" to skip to content

पति सहित ससुरालीजनों पर दहेज प्रताडऩा का प्रकरण दर्ज

दहेज में 10 लाख रुपए की करते थे मांग
शिवपुरी। सिटी कोतवाली क्षेत्र के विवेकानंद कॉलोनी में रहने वाली एक महिला ने अपने ससुरालीजनों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई कि वे उसे पिछले तीन सालों से 10 लाख रुपए मायके से दहेज में लाने के लिए प्रताडि़त कर रहे हैं। महिला की रिपोर्ट पर से पुलिस ने पति सहित ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज प्रताडऩा का प्रकरण दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार प्रिया उम्र 30 वर्ष निवासी ग्वालियर का विवाह वर्ष 2010 में विवेकानंद कॉलोनी निवासी होतम सिंह चौधरी के साथ हुआ था। प्रिया के पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार शादी में दान दहेज दिया था, लेकिन विवाह के चार वर्ष बाद प्रिया का पति होतम सिंह, प्रहलाद सिंह, कमला देवी, जसवंत सिंह, कंचन चौधरी, कु. सोनाली चौधरी उसे
दहेज में 10 लाख रुपए लाने के लिए प्रताडि़त करने लगे। ससुरालीजनों की प्रताडऩा से त्रस्त होकर मंगलवार को थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!