
खनियाधाना।
पर्वराज पयुर्षण पर्व के समापन अवसर पर आज रविवार को स्थानीय श्री
पाश्र्वनाथ दिग. जैन बड़ा मंदिर से श्रीजी की विशाल शोभायात्रा नगर के
मुख्य मार्गों से होकर गाजे बाजे के साथ निकाली गई। शोभायात्रा का जगह-जगह
स्वागत किया गया। शोभायात्रा के शुरू होते ही मानो आकाश से स्वमं इन्द्र
देवता ही भगवान का अभिषेक करने वारिश के रूप में उतर आये हों व रिमझिम
फुहारों के बीच ही शोभायात्रा वापिस बडा मंदिर जी पहुंची, जहां पहुँच कर
भगवान का अभिषेक , पूजन , शांतिधारा व मुनिश्री विशोक सागर जी एवं विधेय
सागर जी के मांगलिक प्रवचनों के साथ शोभायात्रा का समापन हुआ।
शोभायात्रा
में जहां श्रद्घालु भक्ति संगीत की धुन पर थिरक रहे थे वहीं शोभायात्रा का
जगह-जगह लोगों ने स्वागत भी किया। शोभायात्रा पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन बडा
मंदिर से प्रारंभ हुई जो मुसाहब महोल्ला से होती हुई छोटे जैन मन्दिर
होते हुऐ पुरानी नगर पालिका चौराहा, नया बस स्टेण्ड , रेंज चौराहा , पुरानी
अस्तपताल चौराहा , गाँधी चौक होते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंची इस मौके पर
काफी संख्या में श्रद्घालु प्रमुख रूप से मौजूद थे , इस शोभायात्रा में
पहली बार नगर के चार मन्दिरों की श्रीजी शोभायात्रा एक साथ निकाली गयी
जिसमें पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन देवखो मन्दिर , सम्भवनाथ दि.जैन खिरकिट
मन्दिर और आदिनाथ दि. जैन छोटी बामोर मन्दिर जी के विमान जी भी शामिल थे ।
कार्यक्रम में आसपास के क्षेत्रों ललितपुर ,चंदेरी, बामोर कला , अछरोनी ,
मुहारी , चमरौआ के साधर्मी भी शामिल हुए ।






Be First to Comment