
राजस्थान से आने वाले बुखार पीडि़तों की कराई जाएगी जांच: सीएमएचओ
शिवपुरी। इस समय शिवपुरी स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में हाई अलर्ट जारी किया है। इसकी खास बजह यह है कि पड़ोसी राज्य राजस्थान में जीका वायरल के मरीज मिले हैं और इससे पहले यह बीमारी शिवपुरी में फैले उससे पहले ही स्वास्थ्य विभाग सचेत हो गया है। सीएमएचओ डॉ. अर्जुनलाल शर्मा ने कहा है कि राजस्थान से शिवपुरी आने वाले बुखार से ग्रसित व्यक्ति अस्पताल में अपनी जांच जरूर कराएं।
जानें जीका वायरल के लक्षण
सीएमएचओ श्री शर्मा के अनुसार जीका वायरस से पीडि़त व्यक्ति के लक्षण 15 दिन में दिखाई देते हैं। यह एडीज नामक मच्छर के काटने से होता है, इसके लक्षण भी डेंगू से मिलते-जुलते है। जैसे जुकाम होना, छींक आना, बुखार आना आदि। उपरोक्त लक्षण से कोई भी व्यक्ति ग्रसित हो तो तत्काल स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित स्वास्थ्य संस्थाओं को सूचित करें। संक्रमित खून चढ़वाने से भी परहेज करें। सीएमएचओ ने कहा कि ऐसे प्रयास करें कि मच्छरों को हमारे आस-पास कहीं भी पनपने न दें और यदि मच्छर है तो उन्हें नष्ट करें। सावधानी ही बचाव है, इस बात का ध्यान रखें। शिवपुरी जिला राजस्थान सीमा से होने के कारण सावधानी बरतना जरूरी है। बता दें कि राजस्थान के जयपुर में जीका वायरस के 22 प्रकरण सामने आए हैं।




