
शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगरकर शिवपुरी द्वारा स्थाई वारंटियों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत एसडीओपी पोहरी दिनेश बैश के निर्देशन में थाना प्रभारी आलोक सिंह भदौरिया थाना बैराड़ के नेतृत्च में बैराड़ क्षेत्र दो साल पुराने स्थायी वारंटी कल्ले उर्फ कल्याण पिता बाबु कुशवाह उम्र 20 साल निवासी गायत्री कॉलोनी बैराड़ जो माननीय जेएमएफसी महोदय पोहरी के प्रकरण क्र. 435/17 एवम 269/17 में विगत दो वर्षों से फरार चल रहा था, को बिजली हाउस बैराड़ के पास से पकड़ा जिसके पास एक 32 बार की देशी रिवाल्वर मय एक जिंदा राउंड के मिली । जिस पर से आरोपी को 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया। उक्त कार्यवाही में उपनि. सुदर्शन कलोसिया, सउनि हरिओम शर्मा, प्रआर 553 संजीव कुमार, आर. सुमित सेंगर, आर . अरमान खान की भी अहम भूमिका रही।






Be First to Comment