करैरा के गांवों में हितग्राही सम्मेलन आयोजित

करैरा के गांवों में हितग्राही सम्मेलन आयोजित
Displaying 29 shiv 02.jpg
शिवपुरी। करैरा विधानसभा के ग्राम छितीपुर, बैसोरा, कुचलौन आदि आधा दर्जन विभिन्न गांवों में हितग्राही सम्मेलन आयोजित किये गये जिनमें मुख्य वक्ता के रूप में धैर्यवर्धन प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा उपस्थित थे। कार्यक्रम में जिला महामंत्री राज कुमार खटीक जी, वरिष्ठ नेता एवं मंडल कार्यक्रम प्रभारी विष्णु जैमिनी , विमल जैन मामा, मंडल अध्यक्ष सुनील गुप्ता, महामंत्री कैलाश लोधी, युवा नेता नीरू पचौरी ,जनपद सदस्य राजेन्द्र शर्मा  सहित मंडल के अन्य कार्कर्ता, स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं  माता – बहिनें उपस्थित रहीं। सभी नेताओं ने अपने आत्मीय संवाद में शिवराज सिंह सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को विस्तार से समझाया। हितग्राही सम्मेलन में उपस्थित जनों से चर्चा कर उनकी कठिनाइयों को जानने का भी प्रयास किया गया।