Press "Enter" to skip to content

प्रहलाद भारती ने कैलाश कुशवाहा को बताया आया-राम, गया- राम, कैलाश बोले- जनता इसका जवाब देगी

दो बार पहले मुझे जनता ने जिताया था और इस बार भी मुझे जनता जिताएगी – प्रहलाद
पोहरी में सबसे ज्यादा माथापच्ची अंतिम दिन रही, बड़ी संख्या में हुए फार्म जमा
शिवपुरी। शिवपुरी जिले की पोहरी विधानसभा सीट के लिए नाम निर्देशन पत्र भरने के अंतिम दिन शुक्रवार को बड़ी संख्या में रिटर्निंग ऑफिसर के कक्ष के बाहर दावेदारों का जमावड़ा देखा गया। निर्धारित समय तक बड़ी संख्या में फॉर्म जमा हुए हैं। पोहरी से भाजपा प्रत्याशी बनाए गए प्रहलाद भारती ने शुक्रवार को अपना बी फार्म सेट जिला निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में जमा कर दिया। इस दौरान भाजपा से बगावत कर चुनाव लड़ने वाले कैलाश कुशवाह ने बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर अपना फार्म भर दिया। अब इस सीट पर भाजपा, कांग्रेस और बसपा के बीच त्रिकोणीय मुकाबला हो गया है।
इसी बीच शुक्रवार को पत्रकारों से चर्चा में भाजपा प्रत्याशी प्रहलाद भारती ने बसपा के कैलाश कुशवाह पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इन आया राम, गया राम के आने से इस सीट पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि पोहरी की जनता मेरे साथ है।

प्रहलाद भारती ने पत्रकारों को बताया कि वह अपने 10 साल के विकास कार्यों के आधार पर जनता के बीच जाएंगे और वोट मांगेंगे। उन्होंने कहा कि पहले विकास के मामले में पोहरी पीछे था लेकिन उन्होंने 10 साल में यहां काफी विकास कार्य कराए हैं। उन्होंने अपनी संज्ञा एक धावक ( खिलाड़ी) से करते हुए कहा कि रेस में धावक यह नहीं देखता कि उसके आसपास कौन है। वह अपने लक्ष्य को देखता है और उनका टारगेट भी तीसरी बार पोहरी से जीत का है और वह इस टारगेट को पूरा करके रहेंगे। 
वहीं दूसरी ओर बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार कैलाश कुशवाहा ने शुक्रवार को अपना नाम निर्देशन पत्र जमा कर दिया। नाम निर्देशन पत्र भरने के दौरान जब कैलाश कुशवाह से यह पूछा गया कि प्रहलाद भारती ने आपको आया राम और गया राम कहा है तो इसके जवाब में कैलाश कुशवाहा ने सीधा जवाब देते हुए कहा कि उनकी इस बात का जवाब जनता देगी। इस बीच पोहरी सीट को लेकर दिन भर कशमकश बनी रही। भाजपा से टिकट न मिलने पर विवेक पालीवाल ने भी यहां निर्दलीय फार्म भर दिया। यहां कांग्रेस ने धाकड़ जाति के सुरेश राठखेड़ा को मैदान में उतारा है। कुल मिलाकर अब यहां मामला रोचक हो गया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!