घर में अनाधिकृत रूप से प्रवेश करने वाले युवक पर मामला दर्ज

शिवपुरी। मायापुर के अमरपुर देवरा गांव में एक आरोपी कम्मोदपुरी फरियादी नवल पुत्र शीतल गिरी के मकान में रात्रि के समय अनाधिकृत रूप से प्रवेश कर गया जिसे फरियादी ने पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी कम्मोदपुरी के खिलाफ भादवि की धारा 456 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।