Press "Enter" to skip to content

बच्चों को गुड टच बेड टच बताकर करेंगे जागरूक

शिवपुरी।
शिवपुरी जिले में बच्चों के ऊपर होने वाले अपराधों बाल शोषण व यौन उत्पीडन
की घटनाओं में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुये बच्चों को जागरूक करने
के उद्देश्य से बच्चों के लिये सुरक्षित समाज कल नही आज अभियान प्रारंभ
करने का निर्णय चाइल्ड लाइन 1098 शिवपुरी द्वारा लिया गया है। चाइल्ड लाइन
नोडल से सिटी कॉर्डिनेटर शालिनी दिवाकर ने बताया कि बच्चों के लिये
सुरक्षित समाज कल नही आज अभियान के माध्यम से प्रथम चरण में 5000 बच्चों को
जागरूक करने का लक्ष्य तय किया गया है। इस हेतु जिला शिक्षा अधिकारी
द्वारा सभी शासकीय अशासकीय विद्यालयों को इस अभियान में आवश्यक सहयोग
प्रदान करने के लिये पत्र जारी किया जा चुका है। इस कार्यक्रम के दौरान
चाइल्ड लाइन 1098 की प्रशिक्षित टीम द्वारा बच्चों को उनके अधिकारो ं के
बारे मे ं बताया जायेगा, तत्पश्चात् चाइल्डलाइन इण्डिया फाउन्डेशन मुम्बई
द्वारा निर्मित एवं अवार्ड प्राप्त शार्ट फिल्म कोमल का प्रदर्शन किया
जायेगा ताकि बच्चों को सरलता से गुड टच बेड टच के बारे में समझाया जा सके।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों को अपनी शिकायतों को विद्यालय में उपलब्ध कराई
गई शिकायत पेटी में अथवा चाइल्डलाइन हेल्पलाइन के टोलफ्री नम्बर 1098 के
बारे में जानकारी प्रदान की जायेगी ताकि बच्चे अपनी समस्या बता सके।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों को पठन सामग्री भी प्रदान की जावेगी। विदित हो
कि महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के सहयोग से शिवपुरी जिले में चाइल्ड लाइन
1098 परियोजना के माध्यम से रचना संस्था एवं परहित समाजसेवी संस्था द्वारा
विगत 4 वर्षो से निरंतर कार्य किया जा रहा है। यह कार्य महिला सषक्तिकरण
विभाग एवं बाल कल्याण समिति शिवपुरी द्वारा सहयोग व मार्गदर्शन में किया जा
रहा है ताकि जिले के असहाय, बसे हारा, शोषिण व उत्पीडन का शिकार बच्चों के
अधिकारोंं का संरक्षण हो सके।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!