Press "Enter" to skip to content

कोरोना महामारी से बचाव के लिए सेंवढ़ा विधायक घनश्याम सिंह ने किया ग्रामीणों को जागरूक, बांटे मास्क

शैलेन्द्र बुन्देला,दतिया
दतिया। गुरूवार को सेंवढ़ा विधायक घनश्याम सिंह ने गुरुवार को ग्राम भगवापुरा, रामपुरा व  देभई में ग्रामीणों को कोरोना महामारी से बचाव के उपाय बताए तथा उन्हें मास्क वितरित किए। विधायक घनश्याम सिंह ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना पर विजय पाने के लिए जरूरी है कि सभी लोग लॉकडाउन का अनिवार्य रूप से पालन करें। अपने अपने घरों में रहे। आवश्यक कार्य से घर से बाहर निकलने पर मास्क का उपयोग करें। उन्होंने कहा कि जिले में कोरोना संक्रमण रोकने के लिए जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे अभियान तथा अभियान से जुड़े अधिकारियों से लगातार अपडेट लिए जा रहे है। महामारी से बचाव के लिए जिन संसाधनों की जरूरत होगी उनके लिए भी प्रयास किया जाएगा।
इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष केपी यादव,  सरपंच देभेई देवेंद्र यादव, जगत सिंह धाकड़, संजीव कुमार धाकड़, हर विलास धाकड़, अरविंद धाकड़, किशुन धाकड़, जिला युवक

कांग्रेस अध्यक्ष रामू गुर्जर आदि मौजूद रहे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!