Press "Enter" to skip to content

पंडित दीनदयाल शताब्दी वर्ष पर सेवा कार्य करेंगे भाजपा कार्यकर्ता: शैलेन्द्र बरूआ


भाजपा की जिला बैठक संपन्न

शिवपुरी। पं. दीनदयाल जी ने जिस प्रकार मनुष्य को शरीर, मन, बुद्धि और आत्मा का समुच्चय बताया इसी प्रकार राष्ट्र का भी अपना शरीर, मन, बुद्धि और आत्मा के रूप में बना है। इन चारों का विकास समग्र रूप से होगा तभी देश का विकास होगा। इस हेतु भाजपा कार्यकर्ता अत्योदय के माध्यम से गरीब कल्याण व सेवा भावी दृष्टि कोण से समाज में सेवा कार्य कर पं. दीनदयाल शताब्दी वर्ष को मनायेंगे। उक्त उदगार भाजपा जिला बैठक में संभागीय संगठन मंत्री शैलेन्द्र वरूआ ने व्यक्त किए।
भाजपा की जिला बैठक कार्यालय पर संभागीय संगठन मंत्री शैलेन्द्र वरूआ के मुख्य आतिथ्य में भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी की अध्यक्षता, पोहरी विधायक प्रहलाद भारती, पूर्व विधायक ओमप्रकाश खटीक, प्रदेश कार्य समिति सदस्य धैर्यवर्धन शर्मा, जिला महामंत्री ओमप्रकाश गुरू के आतिथ्य में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए सुशील रघुवंशी ने बताया कि पं. दीनदयाल शताब्दी वर्ष हेतु समिति गठित की गई है। जिसमें डॉ. अरविन्द वेडर, श्री खैमरिया, भरत अग्रवाल, दिलीप मुदगल, रामकरण यादव को नियुक्त किया गया है। भाजपा कार्यकर्ता शताब्दी वर्ष में प्रदेश द्वारा कार्ययोजनाओं पर समिति बनाकर मतदान केन्द्रों तक कार्यक्रम आयोजित करेंगे। बैठक में पं. दीनदयाल शताब्दी के कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि एकात्मक मानव वाद पर व्याख्यान एवं कार्यकर्ता टिफिन पार्टी में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह भाग लेंगे। पं. दीनदयाल जी पर व्याख्यान एवं संगोष्ठियों का आयोजन महाविद्यालय स्तर पर भी किया जाएगा। उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रदर्शनी व सभी मंडलों में आयोजन किया जाएगा। प्रत्येक मंडल स्तर पर पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति उप वन को वृक्षारोपण कर विकसित किया जाएगा। साथ ही भाजपा कार्यकर्ता सेवा प्रकल्पों के माध्यम से नशा मुक्ति, प्रौण शिक्षा एवं नैतिक शिक्षा, स्वच्छता अभियान के कार्यक्रम, स्वास्थ्य हेतु चिकित्सा शिविर एवं रक्तदान शिविर, स्वरोजगार हेतु सिंलाई, कढ़ाई और बुनाई, खाद्य पदार्थ बनाने की विधि का प्रशिक्षण देकर आत्म निर्भर बनाना, जल संरक्षण हेतु वाटर हार्वेस्टिंग, बोरी बंधान आदि कार्यक्रमों के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता वर्ष भर शताब्दी वर्ष पर संकल्प के साथ कार्य करेंगे। संचालन ओमप्रकाश शर्मा गुरू व आभार मंजुला जैन ने व्यक्त किया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!