
बदरवास।
बदरवास तहसील को सूखाग्रस्त करवाने के लिए बीते रोज बुधवार को बदरवास के
भा ज पा के कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार प्रेमलता पाल को आज ज्ञापन दिया
जिसमें किसानों की फसलो का जल्द सर्वे कराकर उन्हें उचित मुआवजा दिलाया
जाए और उनके विधुत विल और बैंक ऋण के लिए ज्यादा दबाव न बनाया जाए और फसल
बीमा जो आ चुका है और लाम्भित हैं उसे तत्काल किसानों के खातों में डलवाया
जाए जिससे यह बीमा किसानों की आर्थिक स्थिति में संजीवनी का काम करेगा।
मुख्यमंत्री जी की भावन्तर योजना का किसानों का जल्द पंजीयन कराया जाए
जिससे किसानों को कोई लाभ मिल सके।किसानों की उडद की फसल तो नष्ट हो चुकी
है और इसका कोई अभी तक सर्वे नही हुआ है इसका जल्द सर्वे कराया जाये जिससे
किसानों को कुछ राहत मिल सके। इस पर तहसीलदार महोदय ने कहा कि हम जल्द
कुरूप कटिंग करवाकर बीमा कंपनी को भेजेंगे ओर किसानों का जल्द पंजीयन
करवाया जाएगा । इस मौके पर उपस्थित भा ज पा नेता राधेश्याम बंसल मंडल
अध्यक्ष कल्याण सिंह यादव विन्नी शर्मा जगदीश मंगल नंदकुमार यादव भानु यादव
नन्नू सोनी सुरेश सोनी मुंशी सिंह रघुवीर सिंह यादवेन्द्र सिंह आदि सैकडो
कार्यकर्ता मौजूद थे।






Be First to Comment