पिछोर। आज नव जाग्रति शक्ति पीठ माता मंदिर रखौरा तहसील पिछोर मे माननीय श्री जालम सिंह जी पटैल विधायक नर्सिंगपुर के मुख्य अतिथितव मे विशाल लोधी समाज की विशेष बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे लोधी समाज को शिक्षा एव स्वास्थ्य के क्षेत्र मे उत्कृष्ट कार्य करने पर जोर दिया गया । बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री जालम सिंह जी पटैल विधायक नर्सिंगपुर ने कहा कि जिस तरह पिछोर विधानसभा मे रखौरा ग्राम शिक्षित है उसी तरह पूरे प्रदेश मे समाज के सभी ग्राम शिक्षित हो और नव युवक नशा- पत्ती से दूर हो । हम सबको मिलकर काम करना पडेगा तभी हम सफल होगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता लोकपाल सिंह लोधी अध्यक्ष जनपद पंचायत पिछोर द्वारा की गई। इस अवसर पर आँगनवाड़ी सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण भी किया गया । अजब सिंह लोधी रखौरा द्वारा बैठक के समापन अवसर पर उपस्थित सभी अतिथियो ओर उपस्थित लोगो का आभार व्यक्त किया गया। बैठक मे पूर्व मंत्री भैया साहब लोधी, ओमकार लाल वावूजी , पूरन सिंह दाऊ, जिला पंचायत सदस्य बृजमोहन मुखिया कमालपुर , हरीभान सिंह लोधी सरपंच चमरौआ, महेंद्र लोधी सेमरी, फूलसिंह सचिव रखौरा, कप्तान सिंह लोधी बिजरावन, भरत लाल लोधी शिक्षक पिछोर, श्रीपत शिक्षक रखौरा, देवलाल सरपंच रूपनावारा, गजराज सिंह सरपंच सिनावल कला, मनीराम लोधी जराय, धनीराम लंवरदार जराय, पवन सरपंच करैरा, सरपंच कामता-रघुवीर सिंह लोधी रखौरा, रमेश लोधी बदरवास, पवन लोधी बाचरौन, विवेक लोधी नेताजी साकुली दतिया, केसी राजपूत संपादक लोधी समाचार पत्रिका झांसी, अमन लोधी जिला अध्यक्ष अमोला आदि पिछोर खनियाधाना के सभी ग्रामो से समाज बंधू उपस्थित रहे।






Be First to Comment