Press "Enter" to skip to content

महिला के फूल छीनने वाला आरोपी कट्टा सहित गिरफ्तार

कोलारस। 22 अप्रैल को कोलारस थाना क्षेत्र स्थिति मोहरा में खेत पर प्याज की रखवाली कर रही वृद्ध महिला के कानों से सोने के फूल एवं माला ले जाने वाले आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को ग्राम सिंघराई स्थित पेट्रोल पंप के पास से एक लोडेड कट्टे सहित दबोच लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आम्र्स एक्ट का प्रकरण दर्ज कर लिया।  
कोलारस टीआई अवनीत शर्मा को मुखबिर से सूचना मिली कि सिंघराई पंप के पास एक 25 वर्षीय युवक काफी समय से घूम रहा है और उसके पास हथियार है। पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को पकड़ लिया और तलाशी लेने पर कमर में छुपा एक 315 बोर का लोडेड कट्टा मिला, पूछने पर उसने अपना नाम ककिया उर्फ शिवराज परिहार पुत्र महेन्द्र परिहार निवासी सिंघराई बताया। पूछताछ में स्पष्ट हुआ कि उसके द्वारा ही 22 अप्रैल को ग्राम मोहरा में खेत पर फसल की रखवाली कर रही चंदनिया पत्नी प्रभू धाकड़ के साथ झूमाझटकी कर लगभग 10 हजार रुपए कीमत के कानों में पहने सोने के फूल एवं गले से सोने का ताबीज खींच कर भाग गया था, तभी से वह फरार चल रहा था। पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!