शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष धनपाल सिंह यादव दादा ने अपने मोर्चा प्रतिनिधियों के साथ प्रदेश की खेल, युवक कल्याण एवं धर्मस्व मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया का भव्य स्वागत शिवपुरी नगर प्रवेश के पूर्व करबला के समीप किया। इस अवसर पर मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के स्वागत कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नगर अध्यक्ष जयदीप कुशवाह, उपाध्यक्ष देवेन्द्र बाथम, राजकुमार राठौर, शिशुपाल कुशवाह, राजेन्द्र यादव, संजय राठौर, महामंत्री सुशील वर्मा, आकाश राठौर नगर मंत्री, सुनील रजक, अरविंद राठौर, शैलू ओझा, दामोदर रजक, सोशल मीडिया प्रभारी नरेन्द्र झा, अमन शिवहरे आदि मौजूद रहे जिन्होंने मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया का फूल माला व पुष्पगुच्छ के साथ स्वागत किया।






Be First to Comment