Press "Enter" to skip to content

टपरिया में सो रही महिला के साथ छेड़छाड़, विरोध करने पर मारा चांटा

शिवपुरी। जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले गौशाला क्षेत्र में विगत रात्रि करीब 8.30 बजे एक 23 वर्षीय विवाहित महिला खाना खाने के बाद अपनी टपरिया में सो रही थी तभी गौशाला का ही रहने वाला राजू खान उसकी टपरिया में घुस आया और उसके साथ अश£ील हरकतें करने लगा। महिला ने शोर मचाया तो आरोपी ने उसमें चांटा मार दिया। पत्नी का शोर सुनकर बाहर सो रहे पति की नींद जाग गई और जब अंदर पहुंचा तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग निकला। महिला की रिपोर्ट पर से पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 354 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!