शिवपुरी। पोहरी के मॉडल स्कूल के पास एक युवक चोटिल अवस्था में पड़ा मिला जिसे डायल 100 की सहायता से स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए शिवपुरी रैफर कर दिया। बताया जाता है कि घायल युवक ग्राम वैसी का निवासी है जो पार्टी में अपनी बाइक से फिसल कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था जिसकी पहचान रामजीलाल धाकड़ के रूप में होने के बाद उसके परिजनों को पुलिस ने घटना की सूचना दी।
टैग: shivpuri



