【खनियाधाना से शिवकांत सोनी की रिपोर्ट】 खनियाधाना :- खनियाधाना थाना अंतर्गत ग्राम मुहारीकलां के तालाब में नहाने गए बालक अभिषेक पुत्र घनश्याम प्रजापति 8 वर्ष निवासी उर्दना थाना बसई जिला दतिया अपनी माता किरण के साथ अपने मामा के यहाँ आया हुआ था जो गुरुवार की दोपहर अपनी माँ के साथ तालाब में नहाने गया था उसकी माँ ने उसे नहा कर किनारे पर खड़ा कर दिया और खुद नहाने लगी बच्चा खेलते खेलते तालाब में गिर गया और डूबने से मौत हो गई उसकी माता ने बच्चे को बचाने का प्रयास किया पर देर हो चुकी थी और बालक डूब गया था परिजनों ने थाना जाकर सूचना दी पुलिस ने मर्ग कायम कर पी एम कराकर डेडबॉडी को परिजनों को सौंप दिया और मामला विवेचना में ले लिया है।






Be First to Comment